CONSTITUTION : भारतीय संविधान सभा

सभाएं --

  • कैबिनेट मिशन की संस्तुतियों के आधार पर भारतीय संविधान की निर्माण करने वाली संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 ई० में  किया गया ! ( कैबिनेट मिशन के सदस्य सर स्टेफर्ड क्रिप्स, लॉर्ड पथिक लॉरेंस तथा ए.बी. एलेक्जेंडर थे !)
नोट : भारत के लिए संविधान सभा की रचन हेतु संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम स्वराज पार्टी ने 1924 ई० में प्रस्तुत की !
  • संविधान के सदस्यों की कुल संख्या 389 निश्चित की गई थी ! जिनमे 292 ब्रिटिश प्रांतो के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिशनर क्षेत्रो के प्रतिनिधि एवं 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे !
  • मिशन योजना के अनुसार जुलाई 1946 में संविधान सभा का चुनाव हुआ ! कुल 389 सदस्यों में से प्रांतो के लिए निर्धारित 296 सदस्यों के लिए चुनाव हुए, जिन्हे विभिन्न प्रांतो की विधानसभाओं द्वारा चुरा गया ! इसमें कांग्रेस को 208, मुस्लिम लीग को 73 स्थान एवं 15 अन्य दलों के साथ स्वतंत्र उम्मीदवार निर्वाचित हुए !
  • 9 दिसंबर 1946  को संविधान सभा की प्रथम बैठक नई दिल्ली स्थित कौंसिल ऑफ़ चैम्बर के पुस्तकालय भवन में हुई ! सभा के सबसे बुजुर्ग सदस्य डा० सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थायी अध्यक्ष चुना गया ! मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के लिए बिलकुल अलग संविधान सभा की मांग प्रारम्भ कर दी !


नोट : हैदराबाद एक ऐसी देसी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मिलित नहीं हुए थे !
  • प्रांतो या देशी रियासतों को उनकी जनसँख्या के अनुपात में संविधान सभा में प्रतिनिधित्व दिया गया था ! साधारणतः 10 लाख की आबादी पर एक स्थान आवंटन किया गया था !
  • प्रांतो का प्रतिनिधित्व मुख्यतः तीन प्रमुख समुदायों की जनसँख्या के आधार पर विभाजित किया गया था ! जो मुस्लिम, सिक्ख एवं साधारण !
  • संविधान सभा में ब्रिटिश प्रांतो के 296 प्रतिनिधियों की जनसँख्या के आधार पर किया गया - 213 सामान्य, 79 मुस्लमान तथा 4  सिक्ख !
  • संविधान सभा के सदस्यों में अनुसूचित जनजाति के सदस्यों की संख्या 33  थी !
  • संविधान सभा में महिला सदस्यों की संख्या 15  थी !
  • 11  दिसंबर 1946 को डॉ० राजेंद्र प्रसाद संविधान  स्थायी अध्यक्ष निर्वाचित हुए !
  •  संविधान सभा की कार्यवाही 13  दिसंबर 1946 ई० को जवाहर लाल नेहरू द्वारा पेश किये गए उद्देश्य प्रस्ताव के साथ प्रारम्भ हुई !
  • 22  जनवरी 1947 को उद्देश्य प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद संविधान सभा ने संविधान निर्माण हेतु अनेक समितियां नियुक्त की ! इनमे प्रमुख थी - वार्ता समिति, संघ संविधान समिति, प्रांतीय संविधान समिति, संघ शक्ति समिति, प्रारूप समिति !
  • बी. एन. राव द्वारा तैयार किये गए संविधान के प्रारूप पर विचार - विमर्श करने के लिए संविधान सभा द्वारा 29  अगस्त 1947 ई० को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन  किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप डॉ. भीमराव अम्बेडकर को चुना गया ! प्रारूप समिति के सदस्यों की संख्या सात थी ! जो निम्न प्रकार से है !
  1. डॉ. भीमराव आंबेडकर (अध्यक्ष )
  2. एन. गोपाल स्वामी अयंगर 
  3. अल्लादि कृष्णा स्वामी अय्यर 
  4. कन्हैयला माणिकलाल मुंशी 
  5. सैयद मोहम्मद सदुल्ला 
  6. एन. माधव राव 
  7. डी. पी. खेतान ( 1948 ई०  में इसकी मृत्यु के बाद टी. टी. कृष्णामचारी को सदस्य बनाया गया !)
संविधान सभा में अम्बेडकर का पहली बार निर्वाचन बंगाल से तथा देश बंटवारे के बाद उनका निर्वाचन बॉम्बे से हुआ !


  • 3 जून 1947 ई० की योजना के अनुसार देश का बंटवारा हो जाने  पर भारतीय संविधान सभा की कुल सदस्य संख्या 324 नियत की गयी ! जिसमे 235 स्थान प्रांतो के लिए और 89 स्थान देशी राज्यों के लिए थे !
  • देश विभाजन के बाद संविधान सभा का पुनर्गठन 31 अक्तूबर 1947 ई० को किया गया और 31 दिसंबर 1947 को संबिधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 299 थी, जिसमे प्रांतीय सदस्यों की संख्या 229 एवं देशी रियासतों के सदस्यों की संख्या 70 थी !
  • प्रारूप समिति ने संविधान के प्रारूप पार विचार-विमर्श करने के बाद 21 फरबरी 1948 ई० को संविधान सभा को अपनी रिपोर्ट पेश की !
  • संविधान सभा में संविधान का प्रथम वाचन 4 नवम्बर से 9 नवम्बर 1948 ई० तक चला ! संविधान पार दूसरा वाचन 15 नवम्बर 1948 ई० को प्रारंभ हुआ जो 17 अक्तूबर 1949 ई० तक चला और संविधान सभा द्वारा संविधान का तीसरा वाचन 14 नवम्बर 1949 ई को प्रारंभ हुआ जो 26 नवम्बर 1949 ई० तक चला और संविधान सभा द्वारा संविधा को पारित कर दिया गया ! इस समय संविधान सभा के 284 सदस्य उपस्थित थे !
  • संविधान निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन लगे ! संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई ! संविधान निर्माण कार्य में कुल मिलाकर 63, 96, 729 व्यय हुए !
  • संविधान को जब 26 नवम्बर 1949 ई० को संविधान सभा द्वारा पारित किया गया, तब इसमें कुल २२ भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थी ! वर्तमान में संविधान में २२ भाग, 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां है !
  • संविधान सभा की अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 इ० को हुई और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया ! संविधान सभा 26 जनवरी 1950 से 1951-1952 में हुए आम चुनावों के बाद बनने वाली नई संसद के निर्माण तक भारत की अंतरिम संसद के रूप में काम किया !
26 जुलाई 1947 को गवर्नर जनरल ने पाकिस्तान के लिए पृथक संविधान सभा की स्थापना की घोषण की !

संविधान सभा की प्रमुख समितियां एवं उनके अध्यक्ष 
  • संचालन समिति - डॉ० राज्नेद्र प्रसाद 
  • संघीय संविधान समिति - पंडित जवाहर लाल नेहरू 
  • प्रांतीय संविधान समिति - सरदार बल्लभ भाई पटेल 
  • प्रारूप समिति - डॉ. भीमराव आंबेडकर 
  • संघ शक्ति समिति - पंडित जवाहर लाल नेहरु 
  • मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यको सम्बन्धी परामर्श समिति - सरदार बल्लभ भाई पटेल 
  • राष्ट्रध्वज सम्बन्धी तदर्थ समिति - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
मौलिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यक सम्बन्धी परामर्श समिति की दो उपसमितियां थी !
  1. मौलिक अधिकार उपसमिति - जे. वी. कृपलानी 
  2. अल्पसंख्यक उपसमिति - एच. सी. मुखर्जी 

संविधान सभा की महिला सदस्य 
  1. अम्मू स्वामीनाथन 
  2. एनी मैस्करिन 
  3. बेगम एजाज रसूल 
  4. दक्ष्यानी वेल्यादुन 
  5. जी. दुर्गाबाई 
  6. हंसा मेहता 
  7. कमला चौधरी 
  8. लीला रे 
  9. मालती चौधरी 
  10. पूर्णिमा बनर्जी 
  11. रेणुका राय 
  12. सरोजिनी नायडू
  13. राजकुमारी अमृतकौर 
  14. सुचेता कृपलानी 
  15. विजयलक्ष्मी पंडित 
कैबिनेट मिशन ( 1945 ई  को प्रस्ताव पर गठित अंतरिम मंत्रीमंडल ( 2 सितम्बर, 1946 ई० 
  1. जवाहर लाल नेहरु - कार्यकारी परिषद् के उपाध्यक्ष विदेशी मामले तथा राष्ट्रमंडल 
  2. बल्लभ भाई पटेल - गृह सूचना तथा प्रसारण विभाग 
  3. बलदेव सिंह - रक्षा विभाग 
  4. जॉन मथाई - उद्योग तथा आपूर्ति विभाग 
  5. सी. राजगोपालाचारी - शिक्षा विभाग 
  6. सी. एच. भाभा - कार्य, खान, एवं बंदरगाह विभाग 
  7. राजेन्द्र प्रसाद - खाद्य एवं कृषि विभाग 
  8. आसफ अली - रेलवे विभाग 
  9. जगजीवन राम - श्रम विभाग 
मंत्रिमंडल में शामिल मुस्लिम लीग के सदस्य ( 26 अक्तूबर 1946 ई० 
  1. लियाकत अली खान - वित्त विभाग 
  2. आई. आई. चुंदरीगर - वाणिज्य 
  3. अब्दुल रब नश्तर - संचार विभाग 
  4. जिगेन्द्र नाथ मंडल - विधि ( बंगाल scf चीफ )
  5. गजांतर अली खान - स्वास्थ्य विभाग 
स्वतंत्र भारत का पहला मंत्रीमंडल
  1. - जवाहर लाल नेहरु - प्रधानमंत्री, राष्ट्रमंडल तथा विदेशी मामले, वैज्ञानिक शोध विभाग 
  2. सरदार बल्लभ भाई पटेल - गृह, सूचना व प्रसारण, राज्यों के मामले 
  3. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद - खाद्य एवं कृषि विभाग 
  4. मो. अबुल कलाम आजाद - शिक्षा विभाग 
  5. डॉ. जॉन मथाई - रेलवे एवं परिवहन 
  6. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर - विधि 
  7. जगजीवन राम - श्रम विभाग 
  8. सरदार बलदेव सिंह - रक्षा विभाग 
  9. राजकुमारी अमृतकौर - स्वास्थ्य विभाग 
  10. सी. एच. भाभा - वाणिज्य 
  11. रफ़ी अहमद किदवई - संचार 
  12. आर. के षणमुगम शेट्टी - वित्त 
  13. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - उद्योग एवं आपूर्ति 
  14. वी. एन. गाडगील - कार्य, खान, एवं उर्जा

Comments

Post a Comment